Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में अवैध शराब पार्टी: 34वीं मंजिल पर 30 छात्र-छात्राओं की गिरफ्तारी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 34वीं मंजिल पर बिना अनुमति के हो रही शराब पार्टी में शामिल 30 छात्र-छात्राओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात पार्टी के दौरान छात्रों ने सोसाइटी में हंगामा मचा दिया और नशे में प्ले एरिया में शराब की बोतल फेंक दी, जिससे बच्चे बाल-बाल बचे। पुलिस ने मौके से हुक्का और शराब की बोतलें बरामद कीं। शनिवार को 26 छात्रों को जमानत पर रिहा किया गया, जबकि वंश, तनय, ईश गांधी और तनिष्क को जेल भेज दिया गया।

पार्टी के आयोजक अंकुर फरार है। सेक्टर-125 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बी-कॉम की पढ़ाई कर रहे ये छात्र किराए के फ्लैट में रहते हैं। सोसाइटी निवासियों ने पार्टी को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पार्टी में शामिल होने के लिए एंट्री फीस भी ली गई थी, जिसकी जांच चल रही है।