Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल के दौरान नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों पर रोक

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह के लिए लाल किले पर होने वाली रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके अनुसार, सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार को रिहर्सल खत्म होने तक, और 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह के समाप्त होने तक नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम और हल्के) वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे लाल किले और रिहर्सल क्षेत्र के आस-पास के मार्गों से बचें। वैकल्पिक मार्गों के रूप में पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी पर डायवर्जन लागू करने की योजना बनाई है। चालक नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

दिल्ली में रिहर्सल परेड के चलते आने वाले पांच दिनों तक दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त के अवसर पर सुरक्षा के मामले में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।