Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

तेज बारिश में भी समाउद्दीनपुर ग्राम में वैष्णवी पदयात्रा आयोजित हुई

top-news

ग्रेटर नोएडा।

परम पुजनीय लोकनाथ स्वामी महाराज की 75 वीं व्यासपूजा के उपलक्ष्य में और श्रील प्रभुपाद की प्रसन्नता के लिए पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी के मार्गनिर्देशन में इस्कॉन की पहली वैष्णवी पदयात्रा ग्रेटर नोएडा के समाउद्दीनपुर ग्राम में आयोजित हुई। पदयात्रा के समय तेज बारिश होने के बावजूद भी समाउद्दीनपुर ग्राम की सभी माताओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर इस पदयात्रा में भाग लिया।

पूर्णानंदी राधा देवी दासी माताजी ने बताया कि इन पदयात्राओं का उद्देश्य भगवान कृष्ण का नाम एवं उनकी शिक्षाओं को जन – जन तक पुहँचाना है। अब तक उनके द्वारा 15 पदयात्राएं भिन्न -भिन्न स्थानों जैसे हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा इत्यादि में आयोजित की जा चुकी है और इसी क्रम में 16 वीं पदयात्रा समाउद्दीनपुर ग्राम में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह चैतन्य महाप्रभु, श्रील प्रभुपाद और अपने गुरु महाराज की प्रसन्नता के लिए जनमानस तक हरिनाम का प्रचार हेतु ऐसी पदयात्राएं आयोजित करती रहेगी।