Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नूरपुर गांव में श्मशान घाट के निकट संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने जताया विरोध

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नूरपुर गांव के श्मशान घाट के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिलने के बाद गांव में भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और अवशेषों को दफन करवाया। इस घटना के खिलाफ अज्ञात लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है, और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, नूरपुर गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित श्मशान घाट में रात के समय किसी ने संरक्षित पशु की हत्या कर उसके अवशेष वहीं छोड़ दिए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने इन अवशेषों को देखा, तो पूरे गांव में खबर फैल गई। नाराज ग्रामीण तुरंत एकत्रित हो गए और बाजार बंद कर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया और अवशेषों को दफन कराया गया।

पुलिस ने अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से नाराज ग्रामीण जारचा कोतवाली में एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।