Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

कैब चालक से जबरन पैसे लूटने और अभद्रता करने के आरोपी ट्रेनी दरोगा बर्खास्त

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

बिसरख थाना क्षेत्र में कैब चालक राकेश तोमर से जबरन पैसे लूटने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में ट्रेनी दरोगा अमित मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले को दो दिन तक छिपाने के आरोप में डीसीपी सुनीति को पद से हटा दिया गया है, जबकि बिसरख थाने के एसएचओ और चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्थानांतरण के बाद भी जमे कर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

कैब चालक की शिकायत

बागपत के बड़ौत निवासी कैब चालक राकेश तोमर ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी थी कि 2 अगस्त की रात करीब एक बजे वे दिल्ली के पंचशील विहार से एक महिला सवारी को छोड़ने 11 एवेन्यू स्थित गौड़ सिटी आए थे। इसी दौरान दो कारों में सवार पांच लोग उनके पास आए और उन्हें नीचे उतारकर अभद्र व्यवहार किया। इनमें से एक पुलिस की वर्दी में था। उन लोगों ने कैब चालक और महिला सवारी को अपनी गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की और 7 हजार रुपये छीन लिए। खर्चे का पैसा नहीं होने की बात कहने पर पांच सौ रुपये वापस देकर उन्हें भगा दिया गया। राकेश ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस घटना की शिकायत की।

पुलिस की कार्रवाई

प्राथमिक जांच में मामले को सही पाए जाने पर ट्रेनी दरोगा अमित मिश्रा और उनके दो अन्य साथी, अभिनव और आशीष, के खिलाफ कार्रवाई की गई। घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियो और हुंडई वेन्यू गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम को ट्रेनी दरोगा के दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई

डीसीपी सुनीति को पद से हटाकर आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी को सेंट्रल जोन का प्रभार दिया गया है। एसएचओ बिसरख अरविंद कुमार, चौकी प्रभारी गौड़ सिटी-1 रमेश चन्द्र और दरोगा मोहित को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सूरजपुर थाने से बिसरख थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विनोद कुमार को इकोटेक-3 थाने से सूरजपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक अनिल पांडे को इकोटेक-3 थाने का प्रभारी बनाया गया है।

चौकी प्रभारी पर आरोप

कैब चालक राकेश तोमर की शिकायत पर एसीपी को जांच सौंपी गई थी। फुटेज और जांच में दरोगा अमित मिश्रा की पहचान की गई। साथ में दो अन्य लोग भी मौजूद थे। कैब चालक ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने सब इंस्पेक्टर को बुलाकर पहचान कराने के बावजूद उसका नाम नहीं बताया। 7 हजार रुपये वापस कराकर समझौता करने का दबाव डाला, लेकिन कैब चालक ने इंकार कर दिया और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।