Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों से की मुलाकात

top-news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने वहां वायुसेना के बहादुर जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। यह वही एयरबेस है, जिसे नुकसान पहुंचाने का झूठा दावा पाकिस्तान ने किया था। पीएम मोदी की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित और ऑपरेशनल है।

पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमानों की ताकत भी सामने आई। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी इस दौरे में पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सशस्त्र बलों का हमेशा आभारी रहेगा, जो दिन-रात देश की रक्षा करते हैं।

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को भी नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल अब पूरी दुनिया के सामने खुल चुकी है। पीएम मोदी के दौरे ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है।