Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा के स्थानांतरण नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे निलंबित

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा में स्थानांतरण के बाद भी अपने पदों पर जमे हुए अधिकारी और कर्मचारी अब निलंबन की कार्रवाई का सामना करेंगे। विभागीय कार्रवाई के उपरांत उनकी बर्खास्तगी की सिफारिश भी की जाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यह स्पष्ट किया कि कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानांतरण की प्रक्रिया लागू की गई है। जो अधिकारी या कर्मचारी स्थानांतरण नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर जोर

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इन्वेस्टर समिट में आए सभी निवेश प्रस्तावों को पूरी तरह से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मंत्री ने अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

नक्शा पास करने में लापरवाही नहीं चलेगी

औद्योगिक, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग, और आवासीय मानचित्रों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने पाया कि इसमें कई कमियां हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नक्शा पास करने की प्रक्रिया में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई का आदेश

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक में, मंत्री नंदी ने बड़े बकायेदारों की सूची देखकर नाराजगी व्यक्त की। 100 करोड़ से अधिक के बकायेदारों की संख्या अधिक होने पर, उन्होंने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसमें ग्रुप हाउसिंग और वाणिज्यिक बिल्डरों के अलावा अन्य विभागों के आवंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।