Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन की घोषणा की

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने 19 प्रोग्राम्स में CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन की घोषणा की है। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी।

विश्वविद्यालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इन प्रोग्राम्स में पहले सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) और नेशनल लेवल टेस्ट (एनएलटी) के माध्यम से एडमिशन होंगे। सीईटी की मेरिट समाप्त होने के बाद, खाली सीटों को भरने के लिए सीयूईटी स्कोर को दूसरी प्राथमिकता के रूप में लिया जाएगा।

जिन प्रोग्राम्स के लिए सीयूईटी स्कोर को महत्व दिया जाएगा, उनमें बीसीए, बीएससी योग, बी डिजाइन, बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीबीए, बीबीए-एमबीए, बीएजेएमसी, बीएचएमसीटी, बी फॉर्मा, बीएससी एमएससी, एलएलबी, बीए लिबरल आर्ट्स, बीए इंग्लिश, बीकॉम, बीए इकोनॉमिक्स, बी टेक बॉयोटेक, बीएससी एन्वॉयरमेंटल साइंस, पैरा मेडिकल प्रोग्राम, बीएससी एमआईटी, और बीएससी एमटीआर शामिल हैं।