Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ऋषभ पंत ने नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर की बड़ी घोषणा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज किया। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का भाला फेंक कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। नीरज ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, “यह पहल हमेशा मेरे साथ रहेगी और मुझे विश्वास है कि आने वाली पीढ़ी इससे प्रेरित होगी। इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती। यदि नीरज कर सकता है, तो कोई भी कर सकता है क्योंकि मैं भी एक साधारण परिवार से आता हूं। पेरिस में मैं वही करूंगा जिसके लिए आया हूं।”

ऋषभ पंत का बड़ा एलान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नीरज के समर्थन में बड़ा एलान किया है। पंत ने कहा कि अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो वह एक भाग्यशाली विजेता को 1,00,089 रुपये की इनाम राशि देंगे। पंत ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो मैं उस भाग्यशाली विजेता को 1,00,089 रुपये दूंगा, जो इस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करेगा। इसके अलावा, शीर्ष 10 लोगों को हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी। आइए, मेरे भाई का समर्थन करें।”