Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा में युवती को बदनाम करने का मामला, जान से मारने की धमकी

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा, सेक्टर-53 निवासी अंशिका दीक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में खुलासा किया कि परविंदर सिंह, आशुतोष सिंह, वैभव शर्मा और राजकुमार ने सोशल नेटवर्क साइट पर उनके खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डाली है। यह पोस्ट प्रवीण श्रीवास्तव के साथ पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद डाली गई थी। अंशिका का आरोप है कि जब उन्होंने इन चारों से पोस्ट के बारे में सवाल किया, तो उन्हें गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी भी मिली।

अंशिका ने पुलिस को बताया कि प्रवीण श्रीवास्तव के साथ परविंदर, आशुतोष, वैभव और राजकुमार का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। प्रवीण को वह जानती थी और इसी कारण से वह इस विवाद में फंस गई। चारों व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर अंशिका को धोखेबाज बताते हुए पोस्ट डाल दी, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।