Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा: 68 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी हरि प्रकाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

बुधवार दोपहर 12:30 बजे ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने पार्क में  68 वर्षीय हरि प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरि प्रकाश गृह मंत्रालय से रिटायर हो चुके थे और ग्रेनो वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वारदात के बाद बिसरख थाने की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया गया है कि हरि प्रकाश सोसाइटी के निवासी थे और रोज की तरह पार्क में टहलने आए थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने पहले हरि प्रकाश से बातचीत की और फिर उन्हें गोली मार दी।

डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने जानकारी दी कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट में एक बेंच पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। उनके सिर में चोट लगी हुई थी। शव की पहचान हरि प्रकाश के रूप में की गई है और परिवार को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।