Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

आध्या बुद्धिराजा” द्वारा नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को टेबल दिये गए

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

“श‍िक्षा बड्डी” द्वारा नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन में शिक्षा प्राप्त करने वाले आर्थिक दृष्टी से कमजोर बच्चों को “आध्या बुद्धिराजा” द्वारा नवीनतम षट्कोण टेबल दान किए गए तथा टेबल को रखने के लिए बैग भी दिए गए। जिससे बच्चें पढ़ने के बाद टेबल को बैग में रख कर घर ले जा सकते हैं। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि यह अभूतपूर्व टेबल बच्चों को शिक्षित करने मे बहुत मदद देगी। नारी प्रगति विद्याधारा की राष्ट्रीय प्रमुख नीरू भान ने बताया कि बच्चों को पढ़ने के लिए टेबल ना होने के कारण पढ़ने मे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। आध्या बुद्धिराजा की इस अनोखी पहल से हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव मिटाने एवं सीखने के वातावरण को बदलने मे अतुलनीय योगदान देगी। जिससे समावेशिता, सहयोग और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।

आद्या बुद्धिराजा के शिक्षा बड्डी के आर्थिक दृष्टी से कमजोर बच्चों के लिए इस अद्भुत उपहार के लिए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी एवं निदेशक वनिता भट्ट सोपोरी ने धन्यवाद दिया है। जिनके सहयोग से युवा शिक्षार्थियों को सशक्त बनाने और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी।