Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वजन घटाने के लिए कौन से फलों का सेवन करें कम? यहाँ पढ़े विशेषज्ञ की सलाह

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

वजन कम करना और स्वस्थ जीवन जीना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बढ़ते वजन के कारण हृदय रोग, डायबिटीज, मेटाबॉलिक समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, वजन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों में सुधार करना जरूरी है।

वजन कम करने के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके लिए नियमित व्यायाम की आदत और दैनिक आहार में बदलाव जरूरी है। खासतौर पर, कुछ फलों का सेवन कम करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

किन फलों का सेवन करें कम?

हालांकि फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ फल वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। डायटीशियन पूजा के अनुसार, वजन घटाने के लिए आहार में फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए, ताकि पेट लंबे समय तक भरा रहे और अधिक खाने की इच्छा कम हो।

केला

डायटीशियन वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को केले का सेवन कम करने की सलाह देती हैं। केले में कैलोरी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। एक केले में लगभग 150 कैलोरी और 37.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। पके हुए केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है, जिससे शुगर बढ़ने और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

आम

आम विटामिन-सी और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, लेकिन वजन घटाने के लिए प्रतिबंधित डाइट योजना का पालन कर रहे लोगों को इसका सेवन कम करना चाहिए। आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है।

एवोकाडो

वजन कम करने के लिए एवोकाडो का सेवन भी कम करना चाहिए। एक मध्यम आकार के एवोकाडो में लगभग 240 कैलोरी और 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। स्वास्थ्य लाभ के लिए इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

वजन कम करने के लिए सही आहार और व्यायाम योजना के बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है। फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *