Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य योजनाओं के बजट उपयोग में पिछड़ा, एडी हेल्थ ने एक सप्ताह में सुधार के दिए निर्देश

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य योजनाओं के बजट का सही उपयोग करने में नाकाम रहा है। सोमवार को अपर निदेशक (एडी) हेल्थ, डॉ. राजेंद्र सिंह की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया। एडी हेल्थ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर इस स्थिति को सुधारें।

नोएडा पहुंचे एडी हेल्थ ने सीएमओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि पूरे प्रदेश में वित्तीय प्रगति के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे खराब 10 जिलों में से एक है। उन्होंने बताया कि अधिकारी बजट का उपयोग करने में असफल हो रहे हैं। एडी हेल्थ ने सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों से इस स्थिति को ठीक करने के लिए कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कोई पुरानी देनदारी है, तो उसे भी एक सप्ताह के भीतर निपटाया जाए और नए कामों में खर्च सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने चुनाव के कारण देरी होने की बात कही और बताया कि पिछले महीने ही जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बजट अनुमोदित हुआ है।

एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराने के लिए भी एडी हेल्थ ने कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. ललित कुमार, डॉ. शुभ्रा मित्तल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुतिकीर्ति वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक मंजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।