Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में जल संकट से परेशानी, लोगों ने प्राधिकरण से की ये मांग

Greater Noida Authority: गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की समस्या गहराने लगी है। अल्फा, बीटा, डेल्टा और अन्य सेक्टरों में रहने वाले लोग इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कहीं पानी का प्रेशर बहुत कम है, तो कहीं सप्लाई ही नहीं हो रही है। कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्लाई का समय बहुत कम कर दिया गया है। कम प्रेशर की वजह से पानी मोटर से भी टंकी तक नहीं पहुंच पाता। डेल्टा-2 सेक्टर के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि पानी के बिल में तो बढ़ोतरी कर दी गई है, लेकिन पानी की गुणवत्ता और प्रेशर दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी हो रही है।

लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था में सुधार किया जाए। उनका कहना है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे पानी का बिल जमा नहीं करेंगे। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।