Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: खुर्जा में दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल

top-news

बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में सौंदा हबीबपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अपाचे और पल्सर बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान खुर्जा निवासी सलमान और संभल निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान नवी शेर, नवीन, भोले और मलखान के रूप में हुई है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। खुर्जा नगर थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में गुस्सा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस रास्ते पर बाइक की तेज रफ्तार आम हो चुकी है और कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन आज तक कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।