Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा: दिल्ली में ड्रोन और पैरा-ग्लाइडर उड़ाने पर 16 अगस्त तक प्रतिबंध

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ड्रोन और पैरा-ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार से 16 अगस्त तक लागू रहेगा। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी किए गए सकुर्लर में कहा गया है कि इस नियम का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रवैया रखने वाले कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर और यहां तक कि एयरक्राफ्ट से पैरा-जंपिंग जैसे हवाई प्लेटफार्मों का उपयोग करके जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। इन्हीं संभावित खतरों को देखते हुए यह प्रतिबंध लागू किया गया है।