Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

सब्जियों से बनाएं ग्लोइंग त्वचा के लिए नैचुरल फेसपैक: सरल विधियाँ और लाभ

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

हम अक्सर सुनते हैं कि अपनी डाइट में अधिक से अधिक फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। लेकिन केवल अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी तंदरुस्त और सुंदर दिखना जरूरी है। इसके लिए बाजार में फलों से बने कई फेसपैक उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों से बने फेसपैक भी आपकी त्वचा को निखार सकते हैं? इन फेसपैक को बनाना और उपयोग करना बेहद आसान है। यहां हम कुछ सब्जियों के फेसपैक बनाने की विधि बता रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा चमक उठेगी।

खीरे का फेसपैक

सामग्री:

  • आधा खीरा
  • चौथाई कप ठंडी ग्रीन टी

विधि:

  1. खीरे को छीलकर पीस लें।
  2. पिसे हुए खीरे में ठंडी ग्रीन टी मिलाएं।
  3. मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद धो लें।
  4. इस फेसपैक का उपयोग सप्ताह में एक बार करें।

टमाटर का फेसपैक

सामग्री:

  • 1 टमाटर का पल्प
  • 1 टीस्पून गुलाब जल
  • चौथाई टीस्पून नींबू का रस

विधि:

  1. सभी सामग्री को एक कटोरे में मिलाएं।
  2. मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  3. 5 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर धो लें।
  4. इस फेसपैक का उपयोग 15 दिन में एक बार करें।

पालक का फेसपैक

सामग्री:

  • थोड़ी सी पालक की पत्तियां
  • आधा केला

विधि:

  1. पालक की पत्तियों और केले को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  2. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रखें।
  3. बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  4. इस फेसपैक का उपयोग 15 दिन में एक बार करें।

इन आसान और प्रभावी फेसपैक का नियमित उपयोग आपकी त्वचा को ताजगी और निखार प्रदान करेगा।