Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा पुलिस ने लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 17 कारें बरामद

top-news

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर वाहनों की चोरी की थी। पुलिस ने कोतवाली सेक्टर-24 और सीआरटी की संयुक्त टीम द्वारा गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ये चोर ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट) मशीन को री प्रोग्राम कर नया कोड जनरेट करते थे और फिर डुप्लीकेट चाबी से वाहन चोरी करते थे। गिरोह के पास से चोरी की 17 कारें बरामद हुई हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संत कबीर नगर के अब्बास उर्फ इकराम, मथुरा के कप्तान उर्फ भूरा, मेरठ के आरिफ और आसिफ, तथा राजस्थान के अब्दुल रज्जाक शामिल हैं।

इस गिरोह के सदस्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सक्रिय थे और अंतरराज्यीय वाहन चोर के रूप में पहचाने जाते थे। ये लोग ऑनलाइन प्रोग्रामिंग पैड मंगवाकर ईसीएम को री प्रोग्राम करते और इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाकर वाहन चोरी करते थे। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इस गिरोह ने 100 से अधिक चार पहिया वाहनों की चोरी की है और इन चोरी के वाहनों को यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में बेच दिया है।