Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: 282 घरों में सोलर पैनल स्थापित, सब्सिडी से उपभोक्ता उत्साहित

top-news

गौतमबुद्ध नगर के निवासी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर उत्साहित हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक ग्रेटर नोएडा के 282 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 174 उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार से 1.77 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिल चुकी है। शेष उपभोक्ताओं को भी जल्द ही सब्सिडी मिलने की उम्मीद है।

ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने जानकारी दी कि 1000 में से 282 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, और इनमें से 174 को सब्सिडी भी मिल चुकी है, जो कुल 1.77 करोड़ रुपये है। बाकी उपभोक्ताओं को भी जल्द ही सब्सिडी प्राप्त होगी। इसके साथ ही अन्य उपभोक्ताओं के घरों में भी सोलर पैनल लगाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि यूपीनेडा में पंजीकृत बिजली कंपनियां ही इस योजना का लाभ दे रही हैं। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

तीन किलोवाट लोड पर सात प्रतिशत पर लोन

योजना के अंतर्गत कई बैंक तीन किलोवाट लोड पर सात प्रतिशत ब्याज दर पर लोन प्रदान कर रहे हैं। योजना के तहत एक से पांच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 30 हजार से 78 हजार रुपये तक है। सरकार इसमें कम से कम 15000 और अधिकतम 30000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाएगी, और कंपनी उपभोक्ता के बिल में इसका समायोजन करेगी। इससे उपभोक्ता एक साल में 15 से 18 हजार रुपये तक की बचत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *