Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा स्टेडियम में खेल कोच और अकादमियों के चयन में देरी, आवेदन की कमी बनी बाधा

top-news

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के कोच और अकादमियों के चयन में देरी होगी, क्योंकि नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट को अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। कुश्ती, एथलेटिक्स एंड फिटनेस, डांस एंड एरोबिक्स और स्क्वैश के कोच और अकादमियों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की गई थी, लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया।

नोएडा स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कोच की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी सिलसिले में प्राधिकरण ने नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सहयोग से इस प्रक्रिया को शुरू किया। प्राधिकरण ने चार खेलों के कोच और खेल अकादमियों के चयन के लिए आरएफपी निकाली, लेकिन अब तक कोई भी आवेदन नहीं आया है। इससे खिलाड़ी लगातार इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने के बाद इसमें शामिल होने वाले प्रशिक्षुओं को फीस देनी होगी। कुश्ती और एथलेटिक्स के लिए 500 रुपये प्रति माह, फिटनेस के लिए 1000 रुपये प्रति माह, डांस-एरोबिक्स के लिए 1500 रुपये प्रति माह और स्क्वैश के लिए 2500 रुपये प्रति माह फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज, कॉरपोरेट और अन्य आयोजनों के लिए अलग फीस होगी। चयनित कोच और खेल अकादमियों को नोएडा प्राधिकरण को एक निश्चित राशि प्रतिमाह देनी होगी। अगर तय रकम से अधिक कमाई होती है, तो कोच को 60 प्रतिशत और प्राधिकरण को 40 प्रतिशत राशि मिलेगी। चयनित कोच या खेल अकादमियों को तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया जाएगा, और उनके प्रदर्शन के आधार पर कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।