Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगाने पर एस्टर पब्लिक स्कूल पर 40 हजार रुपये का जुर्माना

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नॉलेज पार्क-5 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल पर बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्ड लगाने पर प्राधिकरण ने 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 45 मीटर लंबाई के विज्ञापन बोर्ड सड़कों पर लगा दिए थे, जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण को दी थी।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि विज्ञापन बोर्ड बिना अनुमति के लगाए गए थे, जिसके बाद अवैध बोर्ड हटा दिए गए। इसके अलावा, पिछले सप्ताह भी प्राधिकरण ने स्कूल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना बसों को सर्विस रोड पर खड़ा करने के कारण लगाया था।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल नॉलेज पार्क-5 में स्थित है, जो मुख्य सड़क से काफी अंदर है। बच्चों और अभिभावकों को स्कूल तक पहुंचने में आसानी हो, इस उद्देश्य से दिशासूचक बोर्ड लगाए गए थे। प्रबंधन ने इस संबंध में प्राधिकरण को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी, लेकिन इसके पहले ही कार्रवाई कर दी गई। प्राधिकरण का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर यह जुर्माना लगाया गया है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।