Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

हादसे के बाद ही क्यों जागते हैं प्राधिकरण और प्रशासन, अस्पतालों में ओपीडी क्यों चल रही है बेसमेंट में?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हादसा होने के बाद से लगातार कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई की जा रही है। आखिरकार प्रशासन और अन्य प्राधिकरण हादसा होने के बाद ही क्यों जागते हैं। जबकि यह सब उन्हें पहले से पता होता है। यही हाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अस्पताल का है। यहां के सभी अस्पतालों में चाहे वह बड़े हो या छोटे हो, बेसमेंट में ओपीडी या लैब चल रही है प्राधिकरण का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

अस्पतालों के बेसमेंट में चल रही है ओपीडी सर्विस फ्लोर पर बेड

प्राधिकरण से पास नक्शा के अनुसार अस्पतालों के भवन में बेसमेंट फ्लोर पार्किंग के लिए होता है। साथ ही बिल्डिंग में एक फ्लोर सर्विस एरिया के लिए होता है जहां पर बिजली के उपकरण, डीजी सेट, ए सी प्लांट आदि इंस्टॉल किए जाते हैं। जबकि अस्पतालों के दुवारा बेसमेंट एरिया का इस्तेमाल ओपीडी या लैब के लिए किया जा रहा है हॉस्पिटलों के सर्विस फ्लोर पर भी मरीज के लिए बेड लगाए गए हैं और वहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। यह नियम के खिलाफ है।

जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बड़े-बड़े अस्पतालों के भी ओपीडी बेसमेंट एरिया में ही चल रहे हैं और प्राधिकरणों की तरफ से इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। क्या प्रशासन और प्राधिकरण किसी बड़े हद से का इंतजार कर रहे हैं आखिर क्यों समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती। प्राधिकरणों के नियम सबके लिए समान नहीं होते क्या?