Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की क्रिकेट टीम ने जीता विनर्स रिटर्न्स क्रिकेट लीग 2.0 का खिताब

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) की क्रिकेट टीम ने ओएसड (OSD) अभिषेक पाठक के मार्गदर्शन और नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विनर्स रिटर्न्स क्रिकेट लीग 2.0 के फाइनल मुकाबले में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की टीम को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा रहा, जिसमें GNIDA की टीम ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन GNIDA के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर उनकी रन गति पर अंकुश लगाया। जवाब में, GNIDA की बल्लेबाजी इकाई ने दबाव के बावजूद संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया और अंतिम ओवरों में 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

ओएसड अभिषेक पाठक ने टीम की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, “यह जीत हमारी टीम की मेहनत, एकजुटता और खेल भावना का परिणाम है। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्राधिकरण का नाम रोशन किया।”