Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

दिल्ली-नोएडा में कोचिंग सेंटरों पर सख्त कार्रवाई: एमसीडी और यूपी सरकार ने अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद एमसीडी और नोएडा के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी सरकार ने पहले ही आदेश दिया था कि बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की जाए।

ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 62 का है, जहां एक कोचिंग संस्थान में कई खामियां पाई गईं। इस संस्थान के बेसमेंट में 100-100 बच्चों की कक्षाएं चल रही थीं। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 2015 के बाद से इस संस्थान ने कोई अनुमति नहीं ली थी और बैकडोर, कवर तथा पीछे से बाहर निकलने के रास्ते बाधित पाए गए।

दिल्ली में भी एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। एमसीडी ने ऐसे सात कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया जो बेसमेंट में चल रहे थे। इन सेंटरों में दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, शाहदरा साउथ जोन में एमसीडी ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंगों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से पांच बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर बंद पाए गए, जबकि 11 सेंटर चालू हैं। इनमें से दो सेंटर अवैध पाए गए हैं, जिनके खिलाफ एमसीडी मंगलवार को कार्रवाई करेगी। अब तक 20 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, और ईजी फॉर आईएएस को भी एमसीडी ने सील कर दिया है।

इसके अलावा, एमसीडी ने दक्षिणी जोन में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर 60 पुस्तकालयों और आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे भी शुरू किया गया है।