Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बदलते मौसम में त्वचा की समस्याओं से बचने के उपाय: जानें कैसे रखें अपनी त्वचा स्वस्थ

top-news

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर

गर्मियां विदा होने को हैं और बारिश दस्तक देने को है। इस बदलते मौसम के साथ ही कई समस्याएं भी उभरने लगती हैं, विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में। त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे दाद, खाज, खुजली, और रैशेज़ इस मौसम में आम हो जाती हैं। ये समस्याएं विभिन्न कारणों से उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे शरीर के तापमान में बदलाव, हवा में नमी का बढ़ना, अधिक पसीना आना, हाइजीन का ध्यान न रखना, एलर्जी या रसायनों के संपर्क में आना आदि।

इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं, खासकर समस्या की शुरुआत में। यहां कुछ सामान्य उपाय दिए गए हैं जो इस मौसम में त्वचा की समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं:

  1. साबुन या केमिकल का प्रयोग बंद करें: त्वचा रोग की शुरुआत खुजली, जलन आदि लक्षणों से होती है। इसकी शुरुआत होते ही साबुन, परफ्यूम, डियोडरेंट, बॉडी वॉश जैसे केमिकल युक्त साधनों का प्रयोग बंद कर दें, क्योंकि ये एलर्जी या संक्रमण को ट्रिगर कर सकते हैं।
  2. अपने कपड़ों और सामान को अलग रखें: त्वचा रोग का इलाज लेते समय अपनी उपयोग में लाई गई हर चीज को अलग रखें और टॉवल, नैपकिन, अंडर गारमेंट्स जैसी चीजों को अलग धोएं। यदि घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो उनसे सीधे संपर्क में आने से बचें। संक्रमण के दौरान बाकी लोगों के सीधे संपर्क में आने या उनकी उपयोग की गई चीजों का प्रयोग करने से बचें ताकि वे भी संक्रमित न हों।
  3. धातुओं, ज्वेलरी आदि का प्रयोग बंद करें: गले की चेन, हार या हाथों में पहनी चूड़ियां आदि पसीने और धातु के साथ मिलकर त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। खासकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी से बचें। त्वचा पर थोड़ी भी समस्या होते ही इन्हें उतार दें।
  4. सही परिधान का उपयोग करें: कॉटन के ऐसे वस्त्र पहनें जो पसीने को सोखें और हवा को त्वचा तक पहुंचने दें। सिंथेटिक कपड़े या जरी, लेस वाले कपड़े त्वचा पर रगड़ पैदा करके या पसीने को जमा करके समस्या को बढ़ा सकते हैं। ढीले कपड़े पहनें।

इन उपायों को अपनाकर आप बदलते मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *