Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते खतरे: लक्षण, कारण और सावधानियां जानें

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

मस्तिष्क हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है, इसलिए इसकी देखभाल भी बहुत महत्वपूर्ण है। खराब जीवनशैली, गलत आहार और विभिन्न पर्यावरणीय स्थितियों के कारण मस्तिष्क संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ब्रेन ट्यूमर, मस्तिष्क की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है, जो कैंसर भी हो सकता है। अध्ययन बताते हैं कि मस्तिष्क में 120 से अधिक प्रकार के ट्यूमर हो सकते हैं। यदि परिवार में किसी को ब्रेन ट्यूमर हो तो अन्य लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। प्लास्टिक और रसायन उद्योग में काम करने वाले लोगों में भी इसका खतरा होता है।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

जॉन्स हॉप्किंस के विशेषज्ञ कहते हैं कि कई मामलों में ब्रेन ट्यूमर के कारण अज्ञात होते हैं। आनुवांशिकता और पर्यावरणीय जोखिम कारक इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में ब्रेन ट्यूमर का खतरा अधिक होता है। सभी ब्रेन ट्यूमर कैंसर वाले नहीं होते हैं, और समय पर इलाज से इसका खतरा कम हो सकता है।

अक्सर होने वाले सिरदर्द को नजरअंदाज न करें

रांची रिम्स के न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। सिरदर्द होना इसका प्रारंभिक संकेत हो सकता है, खासकर सुबह के समय ज्यादा बढ़ने वाला सिरदर्द।

अन्य लक्षण

लगातार या तेज सिरदर्द, बिना स्पष्ट कारण के उल्टी और मतली, धुंधला दिखना, दृष्टि में परिवर्तन, दोहरी दृष्टि, शारीरिक संतुलन और समन्वय की समस्याएं, बोलने में समस्या, शब्दों को याद रखने में कठिनाई, व्यक्तित्व या व्यवहार में परिवर्तन, सुस्ती या अत्यधिक नींद आना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

ब्रेन ट्यूमर में लक्षण नजर आना जरूरी नहीं

डॉक्टर कहते हैं कि ब्रेन ट्यूमर में हर बार लक्षण नजर आएं, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ मामलों में ट्यूमर इतनी धीमी गति से बढ़ता है कि ध्यान नहीं जाता। ट्यूमर तब तक लक्षण पैदा नहीं करता जब तक कि मस्तिष्क के स्वस्थ ऊतकों को बाधित न कर दे। शरीर में होने वाले छोटे-छोटे परिवर्तनों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर निदान से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *