Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कर्मचारियों की सैलरी के लिए 2000 करोड़ की एफडी कराई, हर महीने मिलेगा 13 करोड़ ब्याज

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सैलरी के लिए बजट की कमी की चिंता से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राधिकरण ने सैलरी के मद में 2000 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) कराई है। इस एफडी से मिलने वाले ब्याज के रूप में हर महीने 13 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और ऑफिस के अन्य खर्चे आसानी से पूरे किए जा सकेंगे।

प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि कर्मचारियों की सैलरी पर हर साल 60 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। एफडी पर मिलने वाले ब्याज से इस खर्च को आसानी से पूरा किया जा सकेगा, और प्राधिकरण आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। इसके अतिरिक्त, गांवों के विकास और गोशाला के लिए 700 करोड़ रुपये की एक और एफडी कराई गई है।

प्राधिकरण में वर्तमान में 2000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें स्थाई, डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति), संविदा और प्लेसमेंट के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी शामिल हैं। स्व वित्तपोषित संस्था होने के नाते, प्राधिकरण को अपने खर्चे स्वयं वहन करने पड़ते हैं। इसलिए भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा और प्राधिकरण आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा। 2000 करोड़ रुपये की एफडी से सालाना 156 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे, जो सैलरी और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए पर्याप्त होंगे। इस प्रकार, भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्राधिकरण के विकास के कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे।