Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: सदरपुर में 3000 वर्ग मीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, 15 करोड़ की जमीन मुक्त

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा प्राधिकरण ने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई है। इस क्रम में, शुक्रवार सुबह प्राधिकरण की टीम ने सदरपुर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जिसमें लगभग 3000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई। इस जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है।

प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जहां कहीं भी अवैध कब्जे या निर्माण पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा। इसी आदेश का पालन करते हुए, वर्क सर्किल-3 के कार्यक्षेत्र में पुलिस बल की उपस्थिति में यह ध्वस्तीकरण किया गया।

नोएडा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध रूप से कब्जाई गई जमीनों पर अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं। यदि किसी ने अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदा है तो वे रजिस्ट्री के दस्तावेज़ों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और उसकी एक कॉपी प्राधिकरण को भी दें ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इसके अतिरिक्त, नोएडा प्राधिकरण ने जनता को यह भी सलाह दी है कि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी जमीन की खरीदारी से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।