Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

लखनऊ लॉयंस ने यूपीकेएल 2024 के फाइनल में संगम चैलेंजर्स को हराकर ट्रॉफी जीती

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के फाइनल में लखनऊ लॉयंस ने संगम चैलेंजर्स को 27 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लखनऊ लॉयंस ने 59 अंक हासिल किए, जबकि संगम चैलेंजर्स 32 अंक ही बना पाई।

पूरी लीग के दौरान लखनऊ लॉयंस ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और सबसे अधिक अंक हासिल करके लगातार अंकतालिका में शीर्ष पर बनी रही। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया, जबकि रनर अप टीम को 5 लाख रुपये का इनाम मिला। बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रगान के साथ यूपीकेएल सीजन वन मेगा फाइनल का आगाज हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का आनंद लिया।

दो सप्ताह तक चले लीग मैचों के दौरान खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। खेल, राजनीति, और समाजसेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने स्टेडियम में पहुंचकर मैचों का लुत्फ उठाया और इस कबड्डी महाकुंभ के आयोजन की सराहना की। यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि इस लीग का आयोजन देश के कल्चर से जुड़े खेलों को बढ़ावा देने और स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने के मकसद से किया गया। लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से हुआ। लीग के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी ने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सीजन वन में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।