Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: भाजपा दनकौर मंडल की बैठक में 2027 चुनाव की तैयारी पर जोर

top-news

Greater Noida: भारतीय जनता पार्टी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अमित नागर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल थे।

Greater Noida: बैठक में लोगो के बीच हुई ये बात 

बैठक में मंडल संगठन की कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि हिमांशु मित्तल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि आतंकियों के ठिकानों को खत्म किया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमांशु मित्तल ने कार्यकर्ताओं से की अपील 

हिमांशु मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित, ठाकुर राजवीर सिंह, हरिदत्त शर्मा, बृजपाल, हरपाल सिंह, राजेंद्र योगी, नीरज शर्मा, वीरे कसाना, अखिलेश नागर, हरीश शर्मा, नरेंद्र नागर, नीरज, अतुल मित्तल, सोनू वर्मा, रिंकू चौहान, दीपक सिंह, ईश्वर सिंह, वेदपाल कौशिक, सुरेश रावत, संजय शर्मा और नवीन पंडित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।