Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

सालों के इंतजार के बाद मिले आबादी भूखंड, जुनपत के किसानों के खिले चेहरे, बाकी को इंतजार

top-news

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने 30 किसानों के बीच समान आकार के भूखंडों का हुआ ड्रॉ
  • किसानों को आवंटन पत्र शीघ्र जारी कर लीजडीड कराई जाएगी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लंबे अर्से से आबादी भूखंड पाने का जुनपत के किसानों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने समान आकार वाले किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न करा दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर बनी समिति ने ड्रॉ की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस समिति के अध्यक्ष एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, समिति के सदस्य सुनील कुमार सिंह, ओएसडी हिमांशु वर्मा, एसडीएम व 6% आबादी विभाग के प्रभारी जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, मैनेजर प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम ने ड्रॉ संपन्न कराया।

प्राधिकरण के एसडीएम जितेंद्र गौतम ने बताया कि इन सभी 30 किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद इन किसानों को तय समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जुनपत के ही कुछ एकल आकार वाले भूखंड भी किसानों को शीघ्र आवंटित किए जाने हैं, इसकी भी प्रक्रिया चल रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि जुनपत की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं।