Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गलगोटिया कॉलेज में विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर दी शिक्षा को हाईटेक बनाने की प्रेरणा

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गलगोटिया कॉलेज में एक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक समय में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी युवा पीढ़ी की जनसंख्या का 60 प्रतिशत हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी युवा शक्ति के माध्यम से देश की प्रगति का सपना देख रहे हैं।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमें तकनीकी युग का बहुत महत्व है। बिना शिक्षा के देश प्रगति नहीं कर सकता है। इन टैबलेट से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधनों का लाभ मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जा सकेगा।”

समारोह में गलगोटिया कॉलेज के रजिस्ट्रार विनोद कुमार, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नितिन कुमार गौड़, मौहम्मद असीम क़ादरी, डायरेक्टर जेपी पाठक, विक्रम शर्मा और राजीव चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जुड़ने और उनके बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया।

धीरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “इन टैबलेट और स्मार्टफोन का उद्देश्य आपको आधुनिक शिक्षा से जोड़ना ही नहीं है, बल्कि आपको नई तकनीकों को समझने और उनका सही उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करना है। आप इन सुविधाओं का उपयोग अपनी शिक्षा को बेहतर बनाने में करें और देश की प्रगति में योगदान दें।”