Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

आठ साल से झुग्गी झोपड़ी परिवारों में निःशुल्क शिक्षा एवं सामग्री का वितरण: शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

डॉ. सुरेश नागर ने अपने दादा और महान समाजसेवी स्वर्गीय श्री दरयाँव सिंह के नाम पर दरयाव आदर्श वंश शिक्षा समिति का गठन किया है। यह समिति पिछले आठ वर्षों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 के पास झुग्गी झोपड़ी के बच्चों और उनके परिवारों को नि:शुल्क शिक्षा और शिक्षण सामग्री प्रदान कर रही है।

समिति सीमित संसाधनों के साथ खुले आसमान के नीचे बच्चों के निवास स्थान झुग्गी झोपड़ियों में ही क्लास चलाती है। एक समय ऐसा था जब ये बच्चे पढ़ाई के महत्व को नहीं समझते थे, लेकिन समिति के लगातार प्रयासों ने उन्हें शिक्षा की अहमियत सिखाई। अब ये बच्चे गणित, अंग्रेजी और हिन्दी की किताबों को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं। उनकी यह शिक्षा के प्रति ललक समिति के लिए प्रेरणा का काम करती है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

समिति का संकल्प है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हर बच्चे को शिक्षा मिले। निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ समिति अपने शिक्षार्थियों को स्टेशनरी, मेडिकल कैम्प, कपड़े और अन्य मौलिक सुविधाएँ भी प्रदान करती है।

समिति का उद्देश्य है कि हर घर में शिक्षा का दीप जले, क्योंकि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है। हर व्यक्ति को शिक्षित करके ही एक शिक्षित समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।