Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के बजट में संगठित क्षेत्र में नए नौकरीपेशा युवाओं को दिया विशेष तोहफा, रोजगार योजनाओं का किया ऐलान

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करते हुए संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी शुरू करने वालों के लिए विशेष तोहफा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा, जो डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। इस योजना के तहत अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी, और यह उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में पंजीकृत हैं। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने रोजगार से जुड़ी तीन नई योजनाओं की घोषणा की है। इनमें से एक योजना के तहत सरकार एक महीने का पीएफ योगदान देकर 30 लाख युवाओं को प्रोत्साहित करेगी। इसके साथ ही, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कामकाजी महिला छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को टॉप-500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का मौका देगी। इस इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता मिलेगा और एकमुश्त छह हजार रुपये की मदद भी दी जाएगी। कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण का खर्च और इंटर्नशिप की 10 प्रतिशत लागत को वहन करना होगा।

सीतारमण ने यह भी कहा कि अगले पांच साल में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाने के लिए 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को हब में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, सरकार जलवायु के अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र और विशेषज्ञों को धन मुहैया कराएगी।

अंत में, मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी) योजना के तहत प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिनके वयस्क सदस्य शारीरिक काम चाहते हैं.