Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतमबुद्ध नगर में अंडरग्राउंड पाइपलाइन और खुदाई कार्यों के लिए प्रशासन से अनुमति अनिवार्य: नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

top-news

नोएडा।दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। अब जिले में अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने, सीवर लाइन बिछाने, बिजली की तार डालने और गैस की पाइप लाइन डालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जिले में सड़क निर्माण, खुदाई या किसी अन्य कार्य के लिए आईजीएल के अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ेगी। अनुमति मिलने के बाद ही ये कार्य किए जा सकेंगे। यदि कोई बिना अनुमति के यह कार्य करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रकाशित गजट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति या संस्था आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करती है तो उस पर अर्थदंड लगाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण, खुदाई, सड़क किनारे लगे पेड़ की कटाई या छंटाई जैसे कार्यों से पहले आईजीएल गैस लिमिटेड के अधिकारियों से अनुमति लेना आवश्यक होगा। यदि इस नियम का उल्लंघन किया जाता है और गैस पाइपलाइन को क्षति पहुँचती है, तो संबंधित व्यक्ति या कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

इस निर्णय का कारण यह है कि हाल के दिनों में जिले में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इसकी एक मुख्य वजह गैस पाइपलाइन है, क्योंकि लोग बिना अनुमति के कहीं भी खुदाई शुरू कर देते हैं, जिससे लीकेज की समस्या उत्पन्न होती है और आईजीएल गैस पाइपलाइन में आग लग जाती है। इस तरह की घटनाएं पिछले कुछ समय में बढ़ गई हैं। जनहानि और हादसों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।