Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

जन्मतिथि में हेराफेरी कर यूपी पुलिस में बने कांस्टेबल, छह साल बाद हुआ खुलासा; धोखाधड़ी का केस दर्ज.

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के एक युवक द्वारा हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्मतिथि बदलकर यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद प्राप्त करने का मामला सामने आया है। यह मामला छह साल बाद प्रकाश में आया है और कोतवाली हाथरस गेट में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के छांयसा जारचा निवासी धर्मपाल सिंह के पुत्र जितेंद्र मलिक का चयन 2018 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह मुरसान कोतवाली में तैनात है। उसकी जन्मतिथि को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने की। एएसपी ने 12 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पाया गया कि कांस्टेबल जितेंद्र मलिक ने अपनी जन्मतिथि बदलकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल की है।

जांच में यह पाया गया कि जितेंद्र मलिक ने 2007 और 2008 में वैदिक इंटर कॉलेज, औरंगाबाद अहीर, जिला बुलंदशहर में अपनी जन्मतिथि 15 अगस्त 1993 और 7 अप्रैल 1993 दर्शाकर परीक्षा दी थी, जिसमें वह असफल रहा था। फिर, 2012 में उसने धर्मराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निथवारी गोंडा, जिला अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा दी, जिसमें उसकी जन्मतिथि 5 अगस्त 1994 दर्शायी गयी थी।

जांच के बाद कोतवाली हाथरस गेट के एसएसआई अनिल कुमार सारस्वत ने कांस्टेबल जितेंद्र मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318, 338, 336, और 340 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.