Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र आरंभ हो गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह पहली बार है जब भारत में इस समिति की बैठक आयोजित हो रही है। यह सत्र 21 जुलाई से 31 जुलाई तक भारत मंडपम में चलेगा, जिसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मेलन में आकर इसकी गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद से दुनिया का ध्यान भारत पर केंद्रित हो गया है, जिससे भारत के प्रति वैश्विक दृष्टिकोण में परिवर्तन आया है।

शेखावत ने कहा कि इस सम्मेलन में आधुनिक ज्ञान और विज्ञान में भारत के कौशल का प्रदर्शन होगा, साथ ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों के रख-रखाव में भारत सरकार के प्रयासों को भी विश्व पटल पर दर्शाया जाएगा। भारत अपनी सांस्कृतिक विविधताओं के लिए विश्व भर में एक विशेष स्थान रखता है।