Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

प्राधिकरण ने पार्क और ग्रीन बेल्ट सौंदर्य करण के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर जारी किए

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये की लागत से पार्क और ग्रीन बेल्ट को संवारने के लिए कई टेंडर जारी किए हैं। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और मरम्मत करने का काम शामिल है।

सेक्टर-138 में 35 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी और फुटपाथ का निर्माण होगा। सेक्टर-92 की ग्रीन बेल्ट में 92 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी और कच्चा फुटपाथ बनाया जाएगा। इसी प्रकार, सेक्टर-94 की ग्रीन बेल्ट में चहारदीवारी का निर्माण होगा। सेक्टर-63 के पार्क में 42 लाख रुपये की लागत से गज़ेबो हट बनाया जाएगा। सेक्टर-34 की ग्रीन बेल्ट में चहारदीवारी को मजबूत करने और फेंसिंग का काम होगा। सेक्टर-40 के पार्क में 39 लाख रुपये की लागत से कच्चा फुटपाथ और पुराने टाइल्स को बदलकर नए टाइल्स लगाए जाएंगे।

सेक्टर-108 के पार्क में 43 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी, ग्रिल, गेट और अन्य सिविल कार्य किए जाएंगे। तिकोना पार्क, त्रिफला पार्क सहित अन्य पार्कों में 55 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल, गेट, ग्रिल और पेंटिंग का काम होगा।

सेक्टर-105 के सेंट्रल पार्क में 70 लाख रुपये की लागत से एमएस ग्रिल का काम होगा। सेक्टर-56 में 33 करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी बनाई जाएगी। सेक्टर-49, 50, 51, 52, 53 और 61 के पार्कों में 61 करोड़ रुपये की लागत से रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा, सेक्टर-61 की ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-51 और सेक्टर-52 के पार्कों तथा सेक्टर-94 में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, चहारदीवारी और टाइल्स का काम भी कराया जाएगा.