Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में ‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण: पर्यावरण संरक्षण और जल-संरक्षण पर जोर

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रेटर नोएडा का पर्यावरण हरा-भरा हो सके और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

प्रमुख नेताओं और अधिकारियों की भागीदारी

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर पी-3 में पौधरोपण करते हुए कहा कि वन संरक्षण के साथ जल-संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण देना चाहिए। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें ताकि वे वृक्ष बन सकें। इस अवसर पर शेरिऑन स्कूल के छात्रों को पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया गया।

ईकोटेक-12 में पौधरोपण

दादरी विधायक तेजपाल नागर और सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा ने ईकोटेक-12 के ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण किया। विधायक नागर ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि गाड़ियों से निकलने वाला धुआं ग्लोबल वार्मिंग का बड़ा कारण है और निवासियों से अपील की कि वे अपने घर में कम से कम एक वृक्ष और छोटे-छोटे पौधे अवश्य लगाएं।

वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी

अभियान में जिला नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और पौधे लगाए। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी एनके सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

अभियान के दौरान लगाए गए पौधे

अभियान के दौरान आम, जामुन, पिलखन, पापड़ी, बरगद, अमरूद और अर्जुन के पौधे लगाए गए। एसीईओ ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के सक्रिय योगदान की सराहना की और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने निवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

 

फ्लोरीकल्चर सोसायटी का योगदान

फ्लोरीकल्चर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए इस अभियान में हिस्सा लिया। उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक डायरेक्टर बुद्ध विलास, सहायक निदेशक नाथौली सिंह, प्रबंधक दिव्या चौधरी और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल आदि भी इस दौरान मौजूद रहे।