Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की सहयोगी काजल झा को हाईकोर्ट से मिली जमानत: जानें गिरफ्तारी से जेल तक का सफर

top-news

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की सहयोगी काजल झा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज कर दी थी। इसके बाद काजल के वकील ने हाईकोर्ट में अपील की, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

काजल झा की गिरफ्तारी से लेकर जेल जाने तक का सफर:

रवि काना और काजल झा को 23 अप्रैल को बैंकॉक, थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया और 25 अप्रैल की रात 11:30 बजे दोनों दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। 26 अप्रैल की सुबह 2:30 बजे इमीग्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सुबह 7:30 बजे नोएडा पुलिस को इसकी सूचना मिली। 26 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे नोएडा पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और शाम 4:00 बजे दोनों को पुलिस थाने लेकर आई। पूछताछ के बाद, 27 अप्रैल की दोपहर 2:00 बजे दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

काजल झा का रवि काना के संपर्क में आना:

रवि काना के काले कारोबार में काजल झा के पिता मुंशी का काम करते थे। इसी दौरान काजल झा रवि काना के संपर्क में आई और उनकी दोस्ती ने काजल को गैंगस्टर बना दिया। धीरे-धीरे काजल झा माफिया के काले कारोबार की फाइनेंस देखभाल करने लगी और उसकी मालकिन बन गई। काजल झा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और उनके पिता सुनील कुमार ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। लगभग आठ साल पहले, माफिया रवि काना ने मुंशी की बेटी काजल झा को अपने गैंग में शामिल कर लिया था।

दिल्ली में आलीशान बंगला:

काजल झा ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। माफिया ने उसे अपने गैंग के फाइनेंस की जिम्मेदारी सौंप दी। धीरे-धीरे काजल झा रवि काना की करीबी बन गई और वह मालकिन बन गई। रवि काना ने काजल के नाम पर दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक बंगला खरीदा था, जहां काजल शानदार जीवन जी रही थी। काजल महंगे कपड़े, जूते, घड़ी और चश्मे की शौकीन है। गिरफ्तारी के दौरान भी वह ब्रांडेड कपड़े, जूते और टोपी पहने हुए थी।