Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा में यूपीकेएल 2024: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग ने खेल प्रेमियों में जगाया जबरदस्त उत्साह

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में 11 जुलाई से शुरू हुए उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 ने खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। रोजाना बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में जुट रहे हैं। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हर टीम का थीम सॉन्ग बजाया जा रहा है। इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रतिदिन चार मैच आयोजित किए जा रहे हैं। पहला मैच शाम 5 बजे शुरू होता है, जिससे शाम से ही दर्शकों का जमावड़ा स्टेडियम में देखने को मिलता है और मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा नजर आता है।

नोएडा इंडोर स्टेडियम में फ्री एंट्री का प्रावधान खेल प्रेमियों को खूब भा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम 13-13 मैच खेलेगी और अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबला 25 जुलाई को होगा।

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस लीग के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि इसमें स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इस लीग ने कबड्डी प्रेमियों के बीच रोमांच और उत्साह का नया माहौल बना दिया है।