Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Bollywood: पाकिस्तान के हमले पर भड़के बॉलीवुड सितारे, भारतीय सेना को किया सलाम

top-news

Bollywood: गुरुवार रात पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमेर में लड़ाकू विमानों, ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सितारे भारतीय सेना के समर्थन में सामने आए और सेना की बहादुरी को सलाम किया।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सेना के जवाबी हमले का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह है हाल का मूड। एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, जो सेना के परिवार से आती हैं, उन्होंने भी गर्व जताया। अभिनेता अनिल कपूर ने सेना की वीरता की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया। यूट्यूबर समय रैना ने बताया कि उनके पिता का जम्मू से कॉल आया और उनकी शांत आवाज ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सब कुछ सेना के नियंत्रण में है।

‘पंचायत’ फेम आसिफ खान ने तिरंगे की तस्वीर पोस्ट कर सेना की सलामती की प्रार्थना की। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी भारतीय सेना पर गर्व जताया और कहा कि ऐसे समय में देश की रक्षा करना गर्व की बात है। रैपर बादशाह ने लिखा कि वह भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। इन सभी सितारों ने एकजुट होकर देश के प्रति अपनी भावना जाहिर की और भारतीय सेना को सलाम किया।