Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

मकान मालिक ने किरायेदार को बोतल से हमला कर किया घायल. पुलिस आरोपी की तलाश में.

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

समयपुर बादली में रहने वाले किरायेदार रोशन कुमार को मकान मालिक से हालचाल पूछना भारी पड़ गया। मकान मालिक मंजीत राणा ने बोतल तोड़कर रोशन की कमर में घुसेड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोशन को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और फरार मकान मालिक की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रोशन कुमार अपने दोस्त मिंटू के साथ सिरसपुर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। घटना के दिन, मंगलवार रात, रोशन घर के बाहर टहल रहा था जब उसने मकान मालिक मंजीत राणा को भी टहलते हुए देखा। रोशन ने सामान्य शिष्टाचार के तहत मंजीत से हालचाल पूछा। इस बात पर मंजीत अचानक गुस्से में आ गया और गालियाँ देने लगा। रोशन, मकान मालिक का गुस्सा देखकर अपने कमरे में चला गया और अपने दोस्त मिंटू के साथ खाना खाने लगा।

कुछ देर बाद, मंजीत टूटी हुई बोतल लेकर रोशन के कमरे में आया और बोतल रोशन की कमर में घुसेड़ दी। रोशन की चीखें सुनकर मंजीत वहां से फरार हो गया। मिंटू ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रोशन को अस्पताल ले गई। दर्द और चोट की वजह से रोशन उस रात बयान नहीं दे सका, लेकिन बुधवार को उसने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

पुलिस ने रोशन के बयान के आधार पर मंजीत के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार मंजीत राणा की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में किरायेदारों के बीच डर का माहौल है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.