Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक: छपरौला गांव में ग्राम प्रधान की कार से पैसों भरा बैग चोरी

top-news

ग्रेटर नोएडा/दिव्यांशु ठाकुर

ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोज़ाना चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला छपरौला गांव में सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ी ग्राम प्रधान की गाड़ी को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। ग्राम प्रधान ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, और पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

पूरा मामला

छपरौला गांव के प्रधान प्रदीप कुमार अपने कार्यालय से वापस घर लौटे थे और उन्होंने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब वह कार को बाहर खड़ी करके अंदर गए, तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि एक संदिग्ध कार उनकी कार के आसपास घूम रही थी। शक होने पर वह बाहर निकले, तभी चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा हुआ बैग लेकर फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने शोर मचाना शुरू किया और आसपास के लोगों के साथ चोरों का पीछा किया।

पुलिस की घेराबंदी के चलते चोर अपनी कार को विष्णु गार्डन बैंक्विट हॉल के पास छोड़कर फरार हो गए। चोर प्रधान की गाड़ी से चुराया हुआ बैग लेकर भाग गए।

पुलिस का बयान

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने चोरों की कार को अपने कब्जे में ले लिया है और उस कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है।