Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

यूजीसी का बड़ा फैसला: कॉलेज कैंटीनों में अब नहीं मिलेंगे समोसा और कचौड़ी. स्वस्थ भोजन को बढ़ावा

top-news

नोएडा/दिव्यांशु ठाकुर

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित कैंटीन में मिलने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर एक नया नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में यह कहा गया है कि अब कॉलेज कैंटीनों में अनहेल्दी फूड आइटम्स जैसे समोसा, कचौड़ी, और ब्रेड पकौड़ा नहीं मिलेंगे।

यूजीसी के इस निर्देश के बाद, कॉलेज कैंटीनों में केवल स्वस्थ खाद्य पदार्थ ही परोसे जाएंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें मोटापा, मधुमेह, और अन्य गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से बचाना है।

यूजीसी ने इस नोटिस में बताया कि नेशनल एडवोकेसी इन पब्लिक इंटरेस्ट (एनएपीआई), जो कि एक राष्ट्रीय थिंक टैंक है, ने शैक्षणिक संस्थानों में अनहेल्दी फूड की बिक्री पर रोक लगाने और स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देने का अनुरोध किया है। एनएपीआई के अनुसार, इस कदम से एनसीडी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय बहु-क्षेत्रीय कार्य योजना (एनएमएपी) के त्वरित कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।

यूजीसी ने यह भी बताया कि इस विषय पर पहले भी, 10 नवंबर 2016 और 21 अगस्त 2018 को एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। इस नई नोटिस के जरिए संस्थानों को फिर से चेतावनी दी गई है कि वे अपनी कैंटीनों में अनहेल्दी फूड की बिक्री पर रोक लगाएं और स्वस्थ फूड आइटम्स को बढ़ावा दें। इस प्रकार, हम गैर-संचारी रोगों की बढ़ती हुई महामारी पर नियंत्रण पा सकेंगे।