Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा: स्कूल बस दुर्घटना में 32 बच्चे घायल. 15 गंभीर रूप से घायल

top-news

नोएडा/दिव्यांशु ठाकुर

बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित फलैदा गांव में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 32 बच्चे घायल हो गए। इनमें से 15 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के समय बस स्कूल से बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और परिजनों ने उन्हें इलाज के बाद घर ले गए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।

लक्ष्मी देवी पब्लिक स्कूल की बस में गला, कंचन नगला और चांदन गांव के बच्चे सवार थे। फलैदा गांव के बाहर बस एक अन्य वाहन को रास्ता देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पलटते ही बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को हल्की चोटें आई थीं। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर ले गए।