Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

सुपरटेक बिल्डर पर 13.50 लाख का जुर्माना: इको विलेज-2 सोसाइटी के जनरेटर पर चिमनी नहीं लगाने पर यूपीपीसीबी की कार्रवाई

top-news

नोएडा/ दिव्यांशु ठाकुर

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने सुपरटेक बिल्डर पर 13.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि इको विलेज-2 सोसाइटी के जनरेटर पर चिमनी नहीं लगी थी। इस सोसाइटी के पांच जनरेटरों में से तीन पर चिमनी नहीं लगी थी, जिससे धुआं आसपास के फ्लैटों और पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में जा रहा था। इस धुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपीपीसीबी ने इसका संज्ञान लिया और कार्रवाई की।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के निवासियों ने इको विलेज-2 सोसाइटी के जनरेटर के धुएं से परेशान होकर यूपीपीसीबी से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनरेटर पर चिमनी और साइलेंसर नहीं लगे हैं, जिसके कारण जनरेटर के चालू होने पर धुआं उनकी सोसाइटी के सी ब्लॉक की तरफ आता है और वहां रहने वाले लोग परेशान होते हैं। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर पिछले महीने सोसाइटी का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि पांच जनरेटरों में से तीन पर चिमनी नहीं लगी थी और वे डीजल से चल रहे थे। बिल्डर को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सुपरटेक बिल्डर पर चिमनी नहीं लगाने के लिए 13.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेज दी गई है।