Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

प्राधिकरणो में ट्रांसफर पोस्टिंग: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिल पाएंगे विभागों के महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लगभग पिछले एक महीने से प्राधिकरण में ट्रांसफर पोस्टिंग की चर्चाएं जोरों से चल रही है। लेकिन लिस्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सप्ताह में प्राधिकरणों की ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट आ सकती है। क्या वर्षों से जमे अधिकारी उधर से उधर होंगे। कुछ अधिकारी कर्मचारियों को तबादला होने का डर सता रहा है। कहीं उन्हें अपनी कुर्सी यहां से छोड़नी ना पड़ जाए। इसलिए वे लोग अपने कुर्सी बचाने की जद्दो जहद में लगे हुए है। आकाओ के चककर लगा रहे है। बताया जा रहा है कि खर्च भी मोटा हो रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार औद्योगिक मंत्री ने तबादलों पर काम करना शुरू कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया जाएगा। कई वर्षों से जमे बड़े-बड़े अधिकारी और कर्मचारी क्या इस बार कानपुर, गोरखपुर, या नए बने हुए प्राधिकरण में जा पाएंगे। या आकाओ के सहारे कुर्सी बचने में कामयाब हो जायेंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मिलेंगे महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभागों में महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक की बेहद कमी है। प्राधिकरण का सबसे बड़ा विभाग प्रोजेक्ट विभाग है इस विभाग में काफी लंबे समय से इंजीनियरिंग विभाग का व्यक्ति यहां महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक नहीं बना है क्या इस तबादले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक, इंजीनियर और बाबू मिल पाएंगे।