Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

यूपी कबड्डी लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले: यमुना योद्धा, लखनऊ लायंस, अवध रामदूत और संगम चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत

top-news

नोएडा, दिव्यांशु ठाकुर

यूपी कबड्डी लीग (यूपीकेएल) के तीसरे दिन, शनिवार को, नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैचों में अद्भुत रोमांच देखा गया। पहले मैच में यमुना योद्धा ने नोएडा निन्जा को 7 अंकों के अंतर से हराया, स्कोर 29-22 रहा। नोएडा निन्जा ने कुल 22 अंक (रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट मिलाकर) अर्जित किए, जबकि यमुना योद्धा ने 29 अंक (रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट मिलाकर) हासिल किए।

दूसरे मैच में लखनऊ लायंस ने काशी किंग्स को 11 अंकों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लखनऊ लायंस ने 42 अंक (रेड प्वाइंट, टेकल प्वाइंट और बोनस प्वाइंट मिलाकर) हासिल किए, जबकि काशी किंग्स केवल 31 अंक ही जुटा सकी।

तीसरे मैच में अवध रामदूत और गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें अवध रामदूत ने 35-33 के करीबी अंतर से जीत दर्ज की। अवध रामदूत ने 18 रेड, 11 टेकल, 4 आलआउट और 2 बोनस अंक हासिल किए, जबकि गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने 19 रेड, 11 टेकल, 2 आलआउट और एक अतिरिक्त अंक अर्जित किए।

चौथे और अंतिम मैच में संगम चैलेंजर्स ने ब्रिज को 11 अंकों (50-39) के अंतर से हराया। यह मैच भी काफी रोमांचक रहा, जिसमें संगम चैलेंजर्स ने जीत हासिल कर अपने प्रशंसकों को खुशी का मौका दिया।

शनिवार की शाम पांच बजे से शुरू हुए इन मैचों में हर टीम ने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन यमुना योद्धा, लखनऊ लायंस, अवध रामदूत और संगम चैलेंजर्स की टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। रविवार को भी इसी उत्साह और जोश के साथ मैच खेले जाएंगे। काशी किंग्स, संगम चैलेंजर्स, नोएडा निन्जा, गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, लखनऊ लायंस, ब्रिज स्टार्स, अवध रामदूत और यमुना योद्धा के बीच मुकाबले होंगे। यह सभी मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में शाम 5 बजे से शुरू होंगे।